फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth killed in Ganai Gangoli, body thrown in river

गणाई गंगोली में युवक की हत्या, शव नदी में फेंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in Ganai Gangoli, body thrown in river
Youth killed in Ganai Gangoli, body thrown in river
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के जौलियाखेत में एक युवक की हत्या कर उसका शव तहसील मुख्यालय से तीन किमी दूर कुलूर नदी में फेंक दिया गया। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कुछ लोगों ने जौलियाखेत नामक स्थान पर कुलूर नदी में शव उतराता देखा। लोगों की सूचना पर बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान किमखोला निवासी 25 वर्षीय प्रयाग राम पुत्र राजन राम के रूप में हुई। मृतक की आंतें बाहर निकलीं थीं जिससे धारदार हथियार से हत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूरी करता था। उसके पांच साल और सात साल की उम्र के दो बेटे हैं। प्रयाग की हत्या की वारदात से परिजन सदमे में हैं। मामले की जांच कर रहे बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed