फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth injured in scooter-bike collision dies.

Pithoragarh News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत

Tue, 05 May 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in scooter-bike collision dies.
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी में स्कूटी और बाइक की टक्कर में घायल एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार की देर रात नगर के जाखनी में एक स्कूटी और पल्सर बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में स्कूटी सवार खतीगांव निवासी हिमांशु (25) और बाइक सवार ऐंचोली निवासी प्रदीप अरोड़ा (29) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्रदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे हायर सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में चंपावत के सूखीढांग में उसने दम तोड़ दिया। इस पर परिजन शव लेकर लौट आए।

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि घटना में दूसरे घायल हिमांशु का इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed