फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   youth injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
youth injured in leopard attack
तेंदुए के हमले में युवक घायल - फोटो : AMAR UJALA
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के भूलीगांव में तेंदुए ने हमला कर एक युवक को घायल कर दिया। उसके सिर में 23 टांके लगे हैं। सीएचसी में उसका उपचार किया जा रहा है। शनिवार शाम को खेतों की ओर जा रहे राजेन्द्र सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। राजेन्द्र सिंह की चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण आनंद सिंह, किशन सिंह तथा सरूली देवी ने शोर मचाया। लोगो के हल्ला करने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण महेंद्र सिंह के वाहन से घायल राजेन्द्र सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट लाये, जहां डॉ तरुण बोहरा और फार्मासिस्ट जितेंद्र अधिकारी ने राजेन्द्र सिंह का उपचार किया। उसके सिर और चेहरे पर 23 टांके लगे हैं। राजेन्द्र के हाथ में भी तेंदुए के पंजे से गहरा घाव बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। आबादी के निकट तेंदुए के हमला करने की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed