फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth from Baitari district of Nepal captured by Hamas

Pithoragarh News: नेपाल के बैतड़ी जिले का युवक हमास के कब्जे में

Mon, 20 Nov 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 20 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth from Baitari district of Nepal captured by Hamas
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले का युवक हमास के कब्जे में है। पढ़ाई के लिए इस्राइल गए युवक से परिजनों का 45 दिन से कोई संपर्क नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अन्य बंधकों के साथ हमास के आतंकी विपिन को भी गाजा की ओर ले गए थे।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दो माह पहले बैतड़ी के दोगड़ाकेदार गांवपालिका- 1 रीम गांव निवासी विपिन जोशी पढ़ाई के लिए इस्राइल गया था। इस्राइल में हमले के दौरान हमास के आतंकवादी अन्य लोगों के साथ ही विपिन को भी अपने साथ ले गए थे। उस समय नेपाल के 10 छात्रों को हमास के आतंकवादियों ने मार दिया था। विपिन जोशी के माता-पिता के अनुसार इस्राइल में हमास के आतंकवादियों के कब्जे में होने से उनका 45 दिन से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परेशान माता-पिता ने नेपाल के विदेश मंत्री से मिलकर उनके बेटे को सकुशल नेपाल लाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी साउद ने बताया कि इस्राइल में स्थित नेपाली दूतावास ने इजरायल सेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि हमास के आतंकवादियों ने जिनको कैद किया है उसमें विपिन जोशी भी शामिल है। उसे हमास के आतंकवादी गाजा की तरफ ले गए हैं। वह अभी जीवित है या नहीं अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। नेपाली विदेश मंत्री एनपी साउद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा है कि आतंकियों के कब्जे से विपिन जोशी की सकुशल घर वापसी के लिए नेपाल सरकार, नेपाल दूतावास, इजरायल सरकार प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed