फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth drowned in donkey dies while crossing alternate bridge

वैक्ल्पिक पुल पार करते समय गधेरे में डूबा युवक मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in donkey dies while crossing alternate bridge
मृतक गोपाल सिंह(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। गलाती में कच्चे पुल से गुजरते समय एक युवक उफनाए गधेरे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने अभियान चलाकर युवक का शव निकाला।
विज्ञापन

गलाती निवासी गोपाल सिंह (38) पुत्र लाल सिंह धारचूला आया था। लौटते समय गलाती में बनाए गए वैकल्पिक पुल को पार करते समय वह असंतुलित होकर गिरा और गधेरे में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी। टीम ने एसआई मनोहर कन्याल के नेतृत्व में अभियान चलाया। पानी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने फिर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मशक्कत के बाद गोपाल सिंह का शव गधेरे से बरामद कर लिया। एसडीआरएफ ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। रेस्क्यू टीम में एसआई मनोहर कन्याल, हरीश पांडेय, मनोज टोलिया, बालम सिंह, कुबेर रोंकली आदि मौजूद रहे।

लाती गधेरे में डूबे युवक के शव को गधेरे से रेस्क्यू अभियान चलाकर निकालते एसडीआरएफ के जवान।

लाती गधेरे में डूबे युवक के शव को गधेरे से रेस्क्यू अभियान चलाकर निकालते एसडीआरएफ के जवान।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed