{"_id":"652ad7a97d903d830d01b406","slug":"youth-dies-after-falling-from-hill-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5775-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
Sat, 14 Oct 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे ध्याण क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। एसएसबी और एसडीआरएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार भीम सिंह भंडारी (28) पुत्र शंकर सिंह भंडारी निवासी ध्याण बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे पैर फिसलने के कारण पहाड़ से 300 मीटर नीचे गिर गए थे।
सूचना पर एसएसबी समवाय के कर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण रात नौ बजे अभियान बंद कर दिया गया। शुक्रवार को एसएसबी, एसडीआरएफ और पुलिस चौकी वड्डा ने अभियान चलाकर दोपहर करीब 12:30 बजे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संवाद