{"_id":"6660a4ca9daffb546201e319","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-stone-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114078-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पत्थर की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पत्थर की चपेट में आकर युवक की मौत
Wed, 05 Jun 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 05 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक अनिल सिंह, फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के उमचिया गांव निवासी एक युवक की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनिल सिंह 32 वर्ष बकरियां चराने गम तोक के जंगल में गया था। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। अनिल सिंह की पत्नी और एक चार साल की बेटी है। अनिल सिंह की मौत से सभी परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्राम पंचायत उमचिया की ग्राम प्रधान विसमती देवी ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक अनिल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवाद
--
जीप दुघर्टना में तीन वर्षीय बच्ची समेत दो की मौत
दार्चुला से धनगड़ी जा रही जीप डोटी के जोरायल फडीना के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त
जीप में सवार थे नौ लोग, तीन यात्री हुए गंभीर घायल, चार लोगों को सामान्य चोटें आईं
संवाद न्यूज एजेंसी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चूला जिले के लेकम गांवपालिका से धनगड़ी को जा रही जीप डोटी के जोरायल फडीना के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन यात्री गंभीर घायल और चार यात्री सामान्य घायल हो गए।
बुधवार को दार्चूला जिले से जीप (001ज1489) धनगड़ी की जोर जा रही थी। प्रहरी कार्यालय बुडर के प्रवक्ता प्रहरी नायब निरीक्षक धनंजय कुमार मल ने बताया कि जीप दुर्घटना में दार्चूला के लेकम गांवपालिका पैंतोला की 40 वर्षीय धौलादेवी धामी और तीन वर्षीय रितिका पार्की की मौत हो गई। इसके अलावा डिलाशैनी गांव पालिका निवासी 19 वर्षीय चालक बासुदेव नाथ, दार्चूला के लेकम गांव पालिका के 45 वर्षीय जगत धामी, 31 वर्षीय हरीश पार्की, निज निवासी 26 वर्षीय भावना ओझा, डिलाशैनी गांव पालिका की 17 वर्षीय अर्जुन लुहार, 22 वर्षीय रेखा ओड़ और मल्लिकार्जुन गांवपालिका की 60 वर्षीय मानमती धामी घायल हो गईं। घायलों में तीन यात्री गंभीर रूप से और चार यात्री सामान्य घायल हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर धनगड़ी के निसर्ग अस्पताल में भेज दिया है।