{"_id":"595151a24f1c1b9e4f8b46f4","slug":"youth-congress-protested-against-lack-of-tires","type":"story","status":"publish","title_hn":" टायरों के अभाव के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायरों के अभाव के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रोडवेज के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेसी।
- फोटो : amar ujala
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बसों की खस्ता हालत और टायरों की कमी को लेकर रोडवेज स्टेशन में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पिथौरागढ़ की डिपो की हालत सुधारने की ओर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि डिपो में हमेशा टायरों की कमी बनी रहती है।
विज्ञापन
बसों की हालत इतनी खराब है कि उनमें यात्रा करने से डर लगता है। संगठन के लोकसभा क्षेत्र महासचिव करन सिंह, मनोज धामी ने कहा कि टायरों की कमी के कारण अक्सर लंबे रूटों पर बसें नहीं चलती हैं। बसों के अभाव के कारण यात्री परेशानी झेलते हैं। बसों की खराब हालत के कारण इस डिपो में दुर्घटनाओं के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन डिपो की हालत फिर भी नहीं सुधारी गई।
विज्ञापन
उन्होंने ने कहा कि डिपो में 10 दिन के भीतर बसों की हालत नहीं सुधरती है और टायरों व्यवस्था नहीं होती है तो डिपो कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दीपक जोशी, नीरज जोशी, अमित जोशी, आनंद धामी, हर्षवर्धन जोशी, पारस महर, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, राजेश शर्मा, कमलेश कसन्याल, प्रदीप महर, गौतम बिष्ट, जितेंद्र सिंह, आलोक लुईस आदि शामिल थे।