{"_id":"5fa15eef8ebc3e9b946f5982","slug":"youth-congress-burnt-effigy-of-college-problems-pithoragarh-news-hld402804814","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर फूंका पुतला
विज्ञापन
बलुवाकोट महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर पुतला फूंकते छात्र।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुवाकोट(पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस ने महाविद्यालय की समस्याओं की अनदेखी को लेकर सीएम, उच्च शिक्षा मंत्री, कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी।
मंगलवार को यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय में एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने महाविद्यालय को पीजी घोषित करने, महाविद्यालय में एनसीसी की स्वीकृति, बीए में गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, कला, एमए में इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत विषय खोले जाएं। बीबीए, बीएड कोर्स शुरू किया जाए।
पंकज ने कहा कि बीए में प्रवेश की सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं। कहा कि आठ अक्तूबर को कुलपति के नामित अध्यक्ष को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने महाविद्यालय में छात्रों की पसंद के विषय नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि यदि छात्रों को उनकी मांग के अनुरूप विषय नहीं मिले तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला दहन में अंजू, दीपा, नेहा धामी, दीक्षा बसेड़ा, योगिता, पूजा बसेड़ा, रवि सागर, आकिद हुसैन, रोशनी आर्या, लोकेश दरियाल समेत कई शामिल रहे।