फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth can make future in adventure tourism

Pithoragarh News: साहसिक पर्यटन में भविष्य बना सकते हैं युवा

Fri, 18 Aug 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth can make future in adventure tourism
मुनस्यारी में पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण पर संबोधित करतीं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को क्षेत्र के बलांती में स्थित पंडित नैन सिंह सर्वेयर पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुनस्यारी जैसे खूबसूरत इलाके में साहसिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग के तहत इस संस्थान की नींव रखी गई है। कहा कि युवा इस संस्थान से प्रशिक्षण लेकर युवा साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान में खेल विभाग जल्द ही कई बड़े एडवेंचर कोर्स और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिलाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही 15-21 वर्ष तक के आयु वर्ग के लिए भी खेल छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। इसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दे दी है। इसके जरिये खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने संस्थान का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहां खेल एवं युवा कल्याण निदेशक जितेंद्र सोनकर, उपनिदेशक शक्ति सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
मुनस्यारी। ब्लाॅक सभागार में कार्यकर्ताओं और लोगों से कबीना मंत्री रेखा आर्या ने मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से मंत्री का स्वागत किया। लोगों ने जनसमस्याएं सुलझाने के लिए मंत्री को कई ज्ञापन सौंपे। मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। वहां रुद्र सिंह पंडा, दीपू चुफाल, रघु मर्तोलिया, हीरा जेष्ठा, मुन्नी देवी, बसंती जोशी, नारायणी देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed