फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Youth activity orgnised in district.

पिथौरागढ़ बनेगा बॉक्सिंग की नर्सरी : रेखा आर्या

Sat, 11 Jan 2025 12:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jan 2025 12:04 PM IST
विज्ञापन
Youth activity orgnised in district.
पिथौरागढ़। सीमांत जिला बॉक्सिंग का गढ़ है। जिले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बॉक्सर दिए हैं। भविष्य में भी सीमांत जिला बॉक्सिंग की नर्सरी बनेगा। यह बात खेल मंत्री रेखा आर्या ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में बॉक्सिंग की मेजबानी करना सीमांत जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर यहां बने बहुउद्देशीय हॉल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों का युग आ चुका है। खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की कोई चिंता नहीं करनी है। प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है जो प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय खेलों को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाया जाएगा, इसकी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमांत जिले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इस जिले ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिए हैं। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से बॉक्सरों को प्रोत्साहन मिलेगा। कहा निश्चित तौर पर सीमांत जिला बॉक्सरों की नर्सरी के तौर पर पहचाना जाएगा। उन्होंने कहा कि देश ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने में जुटा है, इसमें सफलता मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज को जोड़ने के लिए बन रही सड़का का कार्य जल्द खत्म करने के साथ ही अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, दायित्वधारी गणेश भंडारी, भगवान कार्की सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed