फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young woman dies of snakebite; time lost seeking faith healing

Pithoragarh News: सांप के डसने से युवती की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया समय

Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young woman dies of snakebite; time lost seeking faith healing
पिथौरागढ़। सिलिंग में सांप के डसने के बाद 22 वर्षीय भावना की मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाय झाड़-फूंक में समय गंवा दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पांच बजे भावना को बिस्तर पर सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजनों ने नौ घंटे तक घर पर ही झाड़-फूंक की, जिससे उसकी हालत बिगड़ती गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पीएमएस डीपी सिंह ने बताया कि समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि सर्पदंश का एकमात्र इलाज सर्पविषरोधी दवा है। झाड़-फूंक में समय बर्बाद करना जानलेवा हो सकता है। सिंह ने लोगों से जागरूकता दिखाने की अपील की। युवती की मौत से परिजनों में गहरा कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed