{"_id":"5703eef14f1c1b0530c81253","slug":"young-social-change-to-come-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बदलाव को आगे आएं नौजवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बदलाव को आगे आएं नौजवान
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा एकता और सद्भावना शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विख्यात पर्यटन स्थल चौकोड़ी में चल रहे राष्ट्रीय युवा एकता और सद्भावना शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय युवा योजना के निदेशक डा. एसएन सुब्बाराव ने नौजवानों का आह्वान किया कि वह सामाजिक बदलाव के लिए आगे आएं। समाज में फैली बुराइयों को नौजवान ही दूर कर सकते हैं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया। कहा कि यदि युवा किसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें तो जरूर कामयाबी मिलती है। यह सिर्फ पढ़ाई और रोजगार के लिए ही जरूरी नहीं है वरन सामाजिक बदलाव में भी आवश्यक है।
विज्ञापन
डा. सुब्बाराव ने कहा कि जीवन में भटकाव की स्थिति नहीं आनी चाहिए। एक खास उम्र में युवाओं का मन चंचल रहता है। उस समय यदि सही दिशा न मिले तो अधिकांश युवाओं की धारा ही बदल जाती है। बीएसएफ के डीआईजी बीएस टोलिया ने युवाओं को लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
इससे पहले एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने युवाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि शिविर में 18 प्रांतों के 300 युवा भाग ले रहे हैं। सुबह के समय श्रम संस्कार का आयोजन हुआ। कुछ देर युवाओं को ध्यान कराया गया।
विज्ञापन