{"_id":"68d031c86387a7298f0de8e5","slug":"young-man-dies-after-being-attacked-by-wasps-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-132744-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ततैयाें के हमले से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ततैयाें के हमले से युवक की मौत
Sun, 21 Sep 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में ततैयाें के हमले से एक युवक की मौत हो गई। युवक लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी बीच ततैयों ने उस पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बैतड़ी में शिवनाथ गांव पालिका-5, बिनपत्या निवासी लक्ष्मण दयाल (40) लकड़ी लेने नजदीकी जंगल गया था। पेड़ काटते समय इसमें मौजूद छत्ते से निकलकर ततैयों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन उसे घर ले आए, जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया है।
बीते शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में मदकोट क्षेत्र के चौना गांव में भी ततैयों के हमले में 54 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। खेत में काम करने के दौरान पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर ततैयों ने उस पर हमला कर दिया। सीएचसी मुनस्यारी से उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।