फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young Chief Minister is rapidly developing the state: Manveer

युवा मुख्यमंत्री प्रदेश का तेजी से कर रहे विकास : मनवीर

Thu, 02 Nov 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young Chief Minister is rapidly developing the state: Manveer
पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी (मध्य)।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से प्रदेश का विकास कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार प्राथमिक से राज्य के विकास को आगे बढ़ा रही है। 2025 में उत्तराखंड देश का पहला श्रेष्ठ राज्य बनेगा। यह बात भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में कही।
बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता में कहा कि डबल इंजन सरकार की कार्ययोजना से प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। योजनाओं का आम जनता को लाभ मिले, इसका पूरा ध्यान सरकार कर रही है। रोजगार सृजन और पलायन रोकथाम के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएम ने आदि कैलाश और जोगेश्वर धाम के दर्शन कर विश्व स्तरीय पहचान देने का काम किया है। आने वाले समय में यहां पर्यटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ में उद्योग लगे, इसके लिए मुख्यमंत्री कार्य कर रहे हैं। दिसंबर में होने वाले निवेश सम्मेलन में इसके परिणाम सामने होंगे। वहां जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री चंडी प्रसाद बेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह, इंदर लुंठी, दिनेश कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
02पीटीएच27 पी- पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी (मध्य)। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed