फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   You'll find new species of onion and garlic seed

प्याज और लहसुन की नई प्रजाति के बीज मिलेंगे

Tue, 28 Feb 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
You'll find new species of onion and garlic seed
पिथौरागढ़ के डुंगरी गांव में प्याज और लहसुन के नई प्रजाति की जानकारी लेते किसान - फोटो : अमर उजाला

जिले के किसानों को अब प्याज और लहसुन की नई प्रजाति के बीज मिलेंगे। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा ने किसानों की जरूरत को देखते हुए प्याज की वीएल-3 और लहसुन की वीएल-2 प्रजाति तैयार की है। इस प्रजाति के बीजों का उत्पादन निधि संस्था के सहयोग से जाखनी, डुंगरी, बालाकोट, बड़ावे, गाड़गांव में उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन


विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डा. निर्मल हेड़ाऊ ने बताया कि पूरे प्रदेश में चार हजार हेक्टेयर में प्याज और लहसुन की खेती की जाती है। इसके लिए कम से कम 300 क्विंटल बीज की जरूरत होती है। पर्वतीय अंचल में किसान अक्सर प्याज और लहसुन के बीज के लिए परेशान रहते हैं। डा. निर्मल ने कहा कि नई प्रजाति के बीज ज्यादा उत्पादन देते हैं और इनके बीजों के खराब होने की संभावना भी कम रहती है।
विज्ञापन


किसानों को बीज तैयार करने के तरीके बताए जा रहे हैं और उनको तकनीकी सहयोग भी दिया जा रहा है। डुंगरी गांव में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने किसानों को बीज तैयार करने की विधि बताई। निधि संस्था के डा. सुनील पांडे ने कहा कि भविष्य में प्याज और लहसुन के बीज की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान संजय महर, राजेंद्र महर, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेश मेहता समेत 35 काश्तकार शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed