फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Written Test in Kumaon

Pithoragarh News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई स्नातक स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा

Sun, 09 Jul 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Written Test in Kumaon
चंपावत में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक स्तरीय परीक्षा में शामिल होते परीक्षार्थी।
पिथौरागढ़/चंपावत। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय लिखित भर्ती रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्वक हुई। बारिश के बावजूद दूर-दूराज से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए तय केंद्रों में पहुंचे। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई थी। इसलिए सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस के कड़े इंतजाम थे। बायोमेट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठने दिया गया। उड़नदस्ते की टीम परीक्षा केंद्रों में लगातार गश्त करती रही। पिथौरागढ़ में 3,344 और चंपावत में 1,625 रहे अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ के 19 और चंपावत के 11 केंद्रों में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा हुई। पिथौरागढ़ के एसडीएम अनुराग आर्या ने बताया कि परीक्षा के लिए 6,393 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 3,049 ने परीक्षा दी जबकि 3,344 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए पिथौरागढ़ में 50 से अधिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


चंपावत जिले के सभी 11 परीक्षा केंद्रों में रविवार को प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस परीक्षा को शांतिपूर्वक करवाया। चंपावत के नोडल अधिकारी सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि जिले में पंजीकृत 3,131 अभ्यर्थियों में से 1,506 उपस्थित और 1,625 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।सीओ बिपिन चंद्र पंत ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता के निर्देश दिए। कड़ी सुरक्षा के बीच गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में जाने दिया गया गया। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed