{"_id":"5bad0fd6867a557e8327cddd","slug":"written-assurances-on-the-written-assurance-the-hunger-strike-was-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन पर माने बजानी वाले, भूख हड़ताल तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन पर माने बजानी वाले, भूख हड़ताल तोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में बजानी के आंदोलनकारी ग्रामीणों के साथ वार्ता करते राजस्व उपनिरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आदर्श गांव जुम्मा के इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। उधर, विद्यालय भवनों की मरम्मत की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने लिखित आश्वासन के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
जुम्मा इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन में बृहस्पतिवार को भवान सिंह, विशन सिंह, सुरेंद्र सिंह, गगन सिंह, नंदन सिंह, जमन सिंह, मान सिंह, राजू सिंह बैठे। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार सांसद आदर्श गांव की उपेक्षा कर रही है। कहा कि जब तक सभी विषयों में सहायक शिक्षक और प्रवक्ता तैनात नहीं किए जाते, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, प्राथमिक स्कूल और हाईस्कूल बजानी के जर्जर भवनों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक हुकुुम सिंह धामी ने एक सप्ताह के भीतर विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य शुरू करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान कृष्ण सिंह, दीपा बोरा, मधु फिरमाल, शारदा बोरा, सरोजनी देवी आदि थे।
विज्ञापन