फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   workers of manrega protests against government

मनरेगा कर्मियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
workers of manrega protests against government
पिथौरागढ़ में मनरेगा कर्मी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के मनरेगा कर्मियों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कर्मियों ने कहा वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद के नेतृत्व में आठ ब्लॉकों के मनरेगा कर्मियों ने धरना स्थल टकाना में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि आठ सालों से मनरेगा कर्मियों को ग्राम्य विकास, पंचायतराज विभाग में समायोजित करने, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड पे, अन्य सरकारी कर्मचारी की तरह सुविधाएं देने, ग्रेड पे निर्धारण कर मानदेय देने, हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

महामंत्री कौस्तुभ पांडे ने कहा कि मनरेगा कर्मी के शानदार काम के दम पर प्रदेश को पुरस्कार मिलता रहता है। इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में मीडिया प्रभारी हितेंद्र वल्दिया, त्रिलोचन कोहली, मनोज खड़ायत, महेश बसेड़ा, सौरभ बुढ़ाथोकी, पंकज सिंह, तेज सिंह, हरीश, कमल, कनालीछीना ब्लाक अध्यक्ष तेज सिंह भंडारी, भुवन पांडेय, मयंक दिगारी, चंद्रशेखर कापड़ी, दान सिंह, जितेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed