Pithoragarh: सड़क निर्माण के दौरान मजदूर के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, मशीन की चपेट में आने से कटा हाथ
दोबाट के पास सड़क निर्माण के कार्य के दौरान हिलवेज कंपनी के मजदूर का कार्य करते समय अचानक दायां हाथ डामर मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से कट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आनन फानन हिलवेज कंपनी के अन्य मजदूरों ने उसे धारचूला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. ने बताया कि मजदूर का दायां हाथ शरीर से अलग हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन सीमा के लिए बन रही तवाघाट-लिपुलेख सड़क के निर्माण के दौरान दोबाट के पास हिलवेज कंपनी के एक मजदूर हाथ मशीन की चपेट में आने से कट गया। मजदूर को प्राथमिक इलाज के बाद हेलिकाॅप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है।
शनिवार को दोबाट के पास सड़क निर्माण के कार्य के दौरान हिलवेज कंपनी के मजदूर शरीफ अंसारी (23) पुत्र कयामुद्दीन अंसारी निवासी बेतिया बिहार का कार्य करते समय अचानक दायां हाथ डामर मिक्सिंग मशीन की चपेट में आने से कट गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद आनन फानन हिलवेज कंपनी के अन्य मजदूरों ने उसे धारचूला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आमिर आलम ने बताया कि मजदूर का दायां हाथ शरीर से अलग हो गया है। कंपनी के अधिकारियों ने एसडीएम दिवेश शाशनी से हेलिकाॅप्टर की मांग की।
ये भी पढ़ें...Haridwar News: देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच फिर हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल
इसके बाद देहरादून से हेलिकाॅप्टर को धारचूला भेजा गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को हेलीपैड पहुंचाया गया। यहां पर सेना की 832 इफ्रेंटी लाइट रेजीमेंट के जवानों और कंपनी के कर्मचारियों की मदद से शरीफ अंसारी को ऋषिकेश एम्स भेजा गया।