फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Work will be completed in 2 Months.

पिथौरागढ़ में दो माह में पूरा होगा आरटीपीसीआर लैब का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Work will be completed in 2 Months.
सांसद अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जिला अस्पताल और बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण उपचार, रोकथाम और मेडिकल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डीएम और सीएमओ से संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया गया कि पिथौरागढ़ में आरटीपीसीआर लैब का काम दो माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री और सांसद ने जिला और बेस चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापना की प्रगति के अतिरिक्त आरटीपीसीआर लैब की स्थापना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। बेस चिकित्सालय में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना करने वाली एचएलएल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि लैब स्थापित करने का कार्य गतिमान है लगभग दो माह के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। पेयजल मंत्री और सांसद ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में निर्मित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी पीएमएस से ली। डीएम आनंद स्वरूप ने बताया कि जिले में वर्तमान में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट व आरटीपीसीआर लैब की स्थापना करना आवश्यक है। उन्होंने कोविड मरीजों के लिए जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ को जल्द ही 100 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आवश्यक मेडिकल उपकरण व ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम आरडी पालीवाल, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, पीएमएस डॉ. केसी भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, महेंद्र सिंह लुंठी,फकीर राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed