फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women's halirs made a colorful presentation of Holi songs

महिला होल्यारों ने होली गीतों की प्रस्तुति से रंग जमाया

Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women's halirs made a colorful presentation of Holi songs
नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में आयोजित होलिकोत्सव में छोलिया नृतकों के साथ झोड़ा गाती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
सर्वदलीय महिला संस्था के तत्वावधान में नंदादेवी मंदिर प्रांगण में आयोजित होलीकोत्सव में महिला होल्यारों ने होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर रंग जमाया। इस दौरान खूब अबीर गुलाल उड़ा। छोलिया नृतक दल ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति से महोत्सव में चार चांद लगा दिए। होलीकोत्सव की शुरुआत सिद्धि को दाता विध्न विनाशन होली खेले गिरजापति नंदन...होली गीत से हुई। महिला होल्यारों की टीमों ने नशे के खिलाफ स्वांग प्रस्तुत कर कटाक्ष किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने महोत्सव के लिए अपनी तरफ से दस हजार रुपये प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने महिलाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग देने की बात कही। महिला होल्यारों ने मेरो रंगीलो देवर घर ए रै छो के हुनी साड़ी के हुनी चप्पल मैं हुनी चूड़ी ला रै छो.., रसा भरे नैना तुम्हारे रसा भरे नैना, संवरा मन मोहन मोरा संवरा मन मोहन मोरा.. समेत कई होली गीत पेश किए। होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। रैलापाली की टीम ने नशे के बढ़ते प्रचलन पर स्वांग प्रस्तुत कर कटाक्ष किया। महिलाओं ने कुमाऊंनी झोड़ा नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों की वाहवाही लूटी। अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा तथा संचालन लता पांडे ने किया। कार्यक्रम में किरन पंत, सोनिया कनार्टक, विद्या बिष्ट, लक्की वर्मा, विमला बोरा, मीना बोरा, बीना नयाल, प्रेमा मेर, बीना पांडे, राधा बिष्ट, लीला जोशी, गीता मेहरा, किरन साह, राधिका जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed