{"_id":"5c1a7623bdec2256f3219732","slug":"women-s-beauty-will-grow-from-malta-s-peels","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्टा के छिलके से निखरेगा महिलाओं का सौंदर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल्टा के छिलके से निखरेगा महिलाओं का सौंदर्य
Wed, 19 Dec 2018 10:17 PM IST
kamlesh kamlesh
दिनेश अवस्थी/अमर उजाला, पिथौरागढ़
दिनेश अवस्थी/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के कनालीछीना में माल्टा छिलने में व्यस्त महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्र में बहुतायत में होने वाले माल्टे का छिलका भी अब बेकार नहीं जाएगा। सौंदर्य प्रसाधन कंपनियां इन छिलकों के पाउडर से फेस क्रीम और फेस स्क्रब बना रही हैं। कनालीछीना में माल्टा के छिलकों को सुखा कर बंगलूरू भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
नींबू वर्गीय प्रजाति के माल्टा का उत्पादन पर्वतीय क्षेत्रों के ठंडों इलाकों में बहुतायत में होता है। सर्दियों में होने वाले माल्टे में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। अधिकतर लोग माल्टा का प्रयोग जूस बनाने में करते हैं। माल्टा का उत्पादन अधिक होने के बावजूद किसानों को इसका उचित लाभ नहीं मिल पाता है। इसके चलते किसान परेशान रहते हैं। जूस बनाने के लिए कनालीछीना में उद्यान विभाग ने फल प्रसंस्करण इकाई स्थापित की थी।
विज्ञापन
इसी वर्ष से इसका संचालन एकीकृत आजीविका सहयोग (आईएलएसपी) ने अपने हाथ में लिया है। परियोजना की ओर से क्षेत्र के सिंगाली, पीपली, सतगढ़, देवलथल आदि स्थानों के किसानों से सी ग्रेड माल्टा सात रुपये प्रति किलो खरीदा जा रहा है। इस माल्टा से प्रसंस्करण इकाई में जूस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
आईएलएसपी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि देहरादून की हिमाल्टो फ्रूट प्रोसेसिंग की ओर से अभी तीन हजार लीटर जूस की मांग मिली है। अब तक 60 क्विंटल माल्टा प्रोसेस कर दिया गया है। परियोजना की ओर से 150 क्विंटल माल्टा प्रोसेस का लक्ष्य रखा गया है। प्रसंस्करण इकाई का संचालन आईएलएसपी की फेडरेशन ध्वज आजीविका स्वायत्त सहकारिता कर रही है। हिमाल्टो फ्रूट ने जूस के साथ ही माल्टा के सूखे छिलकों की भी मांग की है। बेकार समझे जाने वाले इन छिलकों को बंगलूरू की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी 10 रुपये प्रति किलो खरीद रही है।
10 महिलाओं को मिला है रोजगार
पिथौरागढ़। फल प्रसंस्करण इकाई का संचालन कर रही ध्वज आजीविका स्वायत्त सहकारिता में माल्टा छिलने के कार्य में क्षेत्र की 10 महिलाओं को रोजगार मिला है। एक किलो माल्टा छिलने के लिए तीन रुपये का भुगतान किया जा रहा है। महिलाएं रोज 40-50 किलो माल्टा छील रही हैं। माल्टा से फिलहाल पल्प निकाला जा रहा है। मार्च में इससे जूस तैयार किया जाएगा। इस जूस को बाजार में हिलांस के नाम से बिक्री के लिए उतारा जाएगा।