फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women came forward to save the forest

जंगल बचाने के लिए आगे आईं महिलाएं

Fri, 30 Jan 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Jan 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Women came forward to save the forest

 मुनस्यारी तहसील की दो वन पंचायत की महिलाओं ने अपने दम पर जंगल को संरक्षित करने का निर्णय लिया है। महिलाओं का कहना है कि जब पशुओं और उनके लिए चारा पत्ति की जिम्मेदारी उनकी है तो जंगल की देखभाल और इसका संरक्षण भी वह खुद करेंगी। गांव के पुरुषों ने भी महिलाओं की इस पहल की सराहना की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को रसियाबगड़ और भैंसखाल वन पंचायत की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रधान चंद्रकला दानू की अध्यक्षता में बैठक हुई। वन वीट अधिकारी रमेश लोधियाल और राजस्व निरीक्षक एमएम पंत की देखरेख में हुए चुनाव में रसियाबगड़ वन पंचायत के लिए तुलसी देवी को सरपंच और दुर्गा देवी, भागीरथी पांगती, कमला पांगती, भागीरथी बिष्ट, आनंदी कोरंगा, कलावती देवी, नीमा देवी, खीमा बिष्ट को पंच, भैंसखाल वन पंचायत के लिए द्रौपदी देवी को सरपंच और खीमा देवी, मोहनी देवी, नीरू देवी, बसंती देवी, काली देवी, गाउली देवी, ललिता जोशी, हेमा देवी को पंच चुना गया। सरपंच चुने जाने के बाद तुलसी देवी और द्रौपदी देवी ने कहा कि एकजुट होकर जंगल को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लैंटेना (कुरी घास) ने वन पंचायत की 15 हेक्टेयर भूमि को खराब कर दिया है। इसके उन्मूलन के प्रयास होंगे। राजस्व निरीक्षक एमएम पंत ने कहा कि दोनों वन पंचायतों को महिला वन पंचायतों के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


निवर्तमान वन सरपंच जीवन सिंह और रमेश सिंह ने महिलाओं की इस पहल की सराहना की है। ज्येष्ठ उप प्रमुख जशोदा देवी, प्रधान चंद्रकला दानू, उप प्रधान अनीता बिष्ट, कलावती जोशी ने नवनिर्वाचित सरपंचों का माल्यार्पण किया। इस दौरान सूबेदार कल्याण सिंह, ग्राम प्रहरी मनोज बिष्ट, दरपान सिंह, हीरा सिंह, गोवर्धन जोशी, चंद्र राम, धन राम, हीरा राम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed