फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman killed in an accident, one injured

हादसे में महिला की मौत, एक घायल

Sat, 22 Jul 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो झूलाघाट (पिथौरागढ़)
अमर उजाला ब्यूरो झूलाघाट (पिथौरागढ़) Updated Sat, 22 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट से जाखपंत की ओर जा रही एक कार असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे एक कार मूनाकोट से जाखपंत की ओर जा रही थी। कार एकदम नई थी और इसमें अभी नंबर भी नहीं पड़ा था। लेलू मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सुनीता बोनाल (35) पत्नी धर्म सिंह बोनाल निवासी टकाड़ी पिथौरागढ़ और सवार राम सिंह (25) पुत्र विवेक सिंह निवासी कंतगांव गुरना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और वड्डा चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को खाई से निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कार महिला चला रही थी। घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed