फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman dies due to wasp attack in Bhatedi

Pithoragarh News: भटेड़ी में ततैयों के हमले से महिला की मौत

Fri, 15 Nov 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wasp attack in Bhatedi
देवकी देवी। फाइल फोटो।
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। जिले में नगर से लेकर गांवों तक ततैये लोगों के लिए खतरा बने हैं। हालात यह हैं कि इनके हमले में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। मूनाकोट के भटेड़ी गांव में ततैयों के हमले में महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार शाम भटेड़ी गांव की देवकी देवी (52) पत्नी स्व. त्रिलोक राम घर के नजदीक ही मवेशियों के लिए चारा काटने च्यूरे के पेड़ पर चढ़ी। इसी बीच ततैयों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। महिला की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर। ततैयों के काटने से हुई मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से ततैयों को भगाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीडीहाट में भी ततैयों के हमले में युवक घायल
पिथौरागढ़। बीते तीन सितंबर को डीडीहाट नगर के शिवा कॉलोनी में नेपाली मूल के एक युवक पर ततैयों ने हमला कर दिया था। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग से उसकी जान बच गई। वहीं ततैयों के हमले में दो कुत्तों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में हुई थी तीन लोगों की मौत
पिथौरागढ़। वर्ष 2022 में ततैयों के हमलों में तीन मौतें पिथौरागढ़ जिले में हुईं थीं। इसके अलावा एक पालतू कुत्ते की भी मौत हो गई थी। ततैयों के हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनसे निपटने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संवाद

कोट
भटेड़ी की एक महिला की ततैयों के हमले में मौत हुई है। मृतका के परिजनों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी है। - आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़।
कोट-ततैयों के हमले में घायल महिला को अस्पताल लाया गया था। ततैयाें के अधिक डंक मारने से जहर पूरे शरीर में फैल गया और उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
- डॉ. जेएस नबियाल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed