{"_id":"5e8c5ee28ebc3e77b638580d","slug":"woman-dies-after-being-buried-in-a-cave-while-digging-gravel21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरी खोद रही महिला की गुफा में दबकर मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बजरी खोद रही महिला की गुफा में दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में गुफा से बजरी खोदते समय मलबे में दबकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
गंगोलीहाट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भूलीगांव निवासी कैलाश सिंह की पत्नी अनीता देवी एक गुफा में घुसकर बजरी खोद रही थी। इसी दौरान भारी मात्रा में मलबा उसके ऊपर गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी तारा सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर महिला के शव को बाहर निकाला गया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन