फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman book while crossing the overflowing Kulagad drain

उफनाए कुलागाड़ नाले को पार करते समय बही महिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman book while crossing the overflowing Kulagad drain
धारचूला (पिथौरागढ़)। रांथी निवासी एक महिला कुलागाड़ नाले को पार करते समय बह गई। अभी तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों कुलागाड़ का जलस्तर बढ़ गया है। रांथी गांव निवासी 20 वर्षीय संगीता धामी 22 सितंबर को पति देवेंद्र सिंह के साथ जुम्मा से रांथी की ओर आ रही थी। कुलागाड़ को पार करते समय वह नाले में गिर गई। बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया है। तहसीलदार अबरार अहमद ने बताया कि बुधवार देर रात 10 बजे कुलागाड़ नाले में महिला के बहने की सूचना मिली। बृहस्पतिवार को हेलिकॉप्टर से राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम धामी, एसडीआरफ के सब इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल की टीम को खोजबीन के लिए भेजा गया। टीम लापता महिला की लगातार खोजबीन कर रही है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने बताया कि महिला अपने मायके जुम्मा तोक जामुनी से अपने पति देवेंद्र के साथ अपने ससुराल आ रही थी तभी ये घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed