फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Withdrawal in Pithoragarh increased and loan deposit ratio also declined.

पिथौरागढ़ में लॉकडाउन में निकासी बढ़ी और ऋण जमा अनुपात में भी गिरावट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal in Pithoragarh increased and loan deposit ratio also declined.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के दौरान सामान्य दिनों की अपेक्षा निकासी बढ़ी है, लेकिन लॉकडाउन में बेरोजगारी के बढ़ने से ऋण जमा अनुपात में भी आई कमी आई है।
विज्ञापन
दो माह में जिले भर में ऋण जमा अनुपात 32 प्रतिशत रहा। लॉकडाउन में अप्रैल में जिले भर लोगों ने 78255 लोगों ने 115 करोड़ 30 लाख रुपये बैंकों से निकाले। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 6773 लोगों ने विभिन्न बैंकों से 92 लाख रुपये निकाले। मई माह में लोगों ने बैंकों से 87296 लोगों ने 243 करोड़ 13 लाख रुपये की निकासी की। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 5707 लोगों ने 1 करोड़ 7लाख रुपये निकाले। लॉकडाउन में जहां बैंकों से लोगों ने अधिक निकासी की वहीं जमा अनुपात में सामान्य दिनों की अपेक्षा भारी कमी आई है। सामान्य दिनों में एक माह में करीब 130 करोड़ रुपये जमा हो जाते थे। लेकिन लॉकडाउन में जमा अनुपात 40से 50 करोड़ रुपये तक सिमट कर रह गया है। जिलेभर में दो माह में ऋण जमा अनुपात 32 प्रतिशत रहा है। सरकार के ईएमआई में छूट देने के बाद भी लोगों ने ऋण की धनराशि को जमा करने में दिलचस्पी दिखाई है। लॉकडाउन में बैंकों ने पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र को सब्सिडी का भुगतान नहीं किया है। लीड बैंक अधिकारी पीएस गर्ब्याल ने कहा कि शीघ्र ही इन विभागों को सब्सिडी का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
------ बैंकों में सिर्फ व्यापारियों ने की जमा की धनराशि :: पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान जिले भर में सिर्फ व्यापारियों ने ही धनराशि को जमा करने में दिलचस्पी दिखाई। व्यापारियों ने ये धनराशि बाहर से सामान मंगाने और बाहरी व्यापारियों को भुगतान करने के लिए जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed