फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wine Seized in Gangolihat

राजस्थान से साढ़े 85 पेटी शराब ला रहे दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wine Seized in Gangolihat
गंगोलीहाट में पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर राजस्थान से जिले में साढ़े 85 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर आ रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में लिप्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसओजी और गंगोलीहाट पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान पनार चौकी बैरियर के पास पिकअप (एसआर66 बी7075) को संदेह के आधार पर रोका। इसमें से अंग्रेजी शराब की 85 पेटियां और छह बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

पुलिस ने तस्करी में लिप्त प्रकाश यादव (35) उर्फ देवराज निवासी ग्राम रामबास तहसील, थाना मुंडावर जिला अलवर राजस्थान और पवन यादव (32) निवासी ग्राम/पोस्ट काकरदोया थाना महरोड़ जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के सौदागरों को नहीं करेंगे बर्दाश्त : एसपी
एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि नशे के सौदागरों को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस टीम को नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीम में एसओजी प्रभारी जावेद हसन, प्रभारी थानाध्यक्ष गंगोलीहाट एसआई दिनेश चंद्र सिंह, कांस्टेबल मनमोहन भंडारी, बलवंत सिंह, राकेश सिंह बोहरा, नीरज चंद, चालक आन सिंह थे।

पुलिस ने 11 दोपहिया वाहन किए सीज
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम लगातार जिले भर में चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने शुक्रवार को 11 नाबालिगों को वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है। सीओ अनिल सिंह मनराल का कहना है कि अभिभावकों और नाबालिगों की काउंसलिंग के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed