{"_id":"636e8d950d7a382e3c68295f","slug":"window-me-baroli-holiday-unlo-batghata-cheroli-pithoragarh-news-hld481692397","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की मैं बैरोली छुट्टी ऊंलो बटघाटा चैरोली...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की मैं बैरोली छुट्टी ऊंलो बटघाटा चैरोली...
विज्ञापन
डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोकगायक कैलाश कुमार ने खिड़की मैं बैरोली छुट्टी ऊंलो बटघाटा चैरोली...सहित कई अन्य गाने गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान महोत्सव समिति ने विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताएं भी कीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
डीडीहाट महोत्सव में शुक्रवार को कार्यक्रमों का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु नौगई और डायट के पूर्व प्राचार्य डीएस पांगती ने किया। इस दौरान विद्यासागर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पश्चिम बंगाल के दुर्गा पंडाल, एशियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर पर आधारित झांकी निकाली।
अभिलाषा एकेडमी ने असोम का बिहू नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद एसएसबी की टीम ने बैंड धुन पर बेड़ू पाको बारह मासा और अन्य लोकगीत बजाकर सभी का मन मोहा। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच शतरंज, जीके सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं कराई गईं जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
रात को हुए कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने किया। इस दौरान दर्पण कला केंद्र की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक गायिका ममता आर्या ने भी कई गीत प्रस्तुत किए। पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
गर्खा महोत्सव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गर्खा महोत्सव में भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। लोक गायक चंद्र प्रकाश ने मैं जाछू कमला यो गंगा पार...सहित कई गीत प्रस्तुत किए। नेपाल से आए कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेला संयोजक महिमन कन्याल और कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।