{"_id":"bea807bfb039ae1479594beda6678310","slug":"will-teach-the-tricks-of-disaster-mitigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखाए जाएंगे आपदा से बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिखाए जाएंगे आपदा से बचाव के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार से रेडक्रास सोसायटी का तीन दिनी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में किस तरह बचाव और राहत का काम किया जाए तथा लोगों को कैसे प्राथमिक इलाज दिया जाए इसकी जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दी जाएगी।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि यदि ज्यादा लोग प्रशिक्षित हो जाएंगे तो आपदा के समय उनसे मदद ली जाएगी। विशिष्ट अतिथि सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी ताहिर खान ने कहा कि आपदा की आशंका हर मौसम में रहती है। पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डा. जेएस पांगती ने कहा कि आम आदमी को भी आपदा राहत और बचाव की जानकारी मिलनी चाहिए। रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन टोलिया ने कहा कि युवाओं को आपदा के संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण डा. केएस आंकोटी, प्रमोद द्विवेदी, खुशाल सिंह ज्येष्ठा और गजेंद्र सिंह टोलिया दे रहे हैं।