फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will raise the issue of Qurban movement in front of the Chief Secretary

Pithoragarh News: मुख्य सचिव के सामने उठाएंगी क्वारबन आंदोलन का मामला

Thu, 04 Jul 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 04 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Will raise the issue of Qurban movement in front of the Chief Secretary
डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपती जिपंस रुक्मणी जोशी। संवाद
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्य रुक्मणी जोशी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर क्वारबन मोटर मार्ग में पुल के निर्माण का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों से पुल निर्माण की मांग को लेकर मूनाकोट विकासखंड के क्वारबन की जनता सड़क पर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सोमवार को देहरादून में मुख्य सचिव के सामने इस मामले को रखेंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रीना जोशी को सौंपे पत्र में जिला पंचायत सदस्य रुक्मणी जोशी ने कहा कि लोनिवि ने वर्ष 2006-07 में तीन गांवों को जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया। इसके बाद पीएमजीएसवाई ने भी इतनी ही सड़क बनाई लेकिन अभी तक पुल नहीं बनाया गया है। ग्रामीण छह किमी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। आंदोलन को 11 दिन बीतने के बाद भी कोई पूछ नहीं है। इस पर डीएम ने उन्हें शीघ्र अधिकारियों को भेजकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed