{"_id":"585020c84f1c1bdd5d649c46","slug":"will-generate-438-mw-of-power-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पैदा होगी 438 मेगावाट बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पैदा होगी 438 मेगावाट बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली उत्पादन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला और मुनस्यारी तहसील में उत्तराखंड लघु जल विद्युत निगम ने 438.2 मेगावाट बिजली पैदा करने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है। इनमें से 230 मेगावाट वाली सबसे बड़ी सेलाउर्थिंग परियोजना के सर्वे की जिम्मेदारी सर्वे आफ इंडिया को दी गई है। इसके अलावा रूपसियाबगड़ परियोजना से 165 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनने लगी है।
विज्ञापन
इस समय लघु जल विद्युत निगम पांच मेगावाट की सुरिंगगाड़ बिजली परियोजना के निर्माण का काम कर रहा है। इस परियोजना से अप्रैल 2017 में बिजली का उत्पादन होने लगेगा। अन्य परियोजनाओं में 12 मेगावाट की तांकुल परियोजना के वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई की जा रही है। 16 मेगावाट की पानागाड़ परियोजना की डीपीआर अप्रैल में तैयार हो जाएगी। सात मेगावाट की जिंबागाड़ परियोजना की डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। लघु जल विद्युत निगम को अब तक उरेडा की ओर से संचालित दो मेगावाट की कंज्योति परियोजना और 1.2 मेगावाट की कुलागाड़ परियोजना के निर्माण का काम भी मिल गया है।
विज्ञापन
इन दोनों परियोजनाओं को गांव वालों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने बताया कि सभी परियोजनाओं में काम शुरू करने के लिए सारी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। कुछ परियोजनाओं में नए वर्ष में काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीएम कार्यालय खुलने की संभावना बढ़ी
लघु जल विद्युत निगम का महाप्रबंधक कार्यालय इस समय देहरादून में है। जिले में लघु जल विद्युत निगम की दो बड़ी और कई छोटी परियोजनाओं में काम शुरू होने पर महाप्रबंधक कार्यालय पिथौरागढ़ में खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। बिजली कर्मचारी संघ के नेता उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि इसके लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जीएम कार्यालय खोलने की अनुमति दे सकती है।