{"_id":"b18c244e2f3f4375dc240bc2d22db042","slug":"will-form-the-multi-storied-parking-in-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
नए साल में पिथौरागढ़ नगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बन जाएगी। अल्मोड़ा नगर की ही तरह इसे कम से कम चार मंजिला बनाया जाएगा। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग इसका निर्माण करेगा और वेबकास कंपनी को कंसलटेंसी का काम सौंपा जाएगा। मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मल्टी स्टोरी पार्किंग के साथ साथ रामलीला मैदान के पास पर्यटक आवासगृह का निर्माण होगा। इन दोनों मदों के लिए एडीबी ने 18 करोड़ रुपये की राशि उत्तराखंड पर्यटन विभाग को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
पहाड़ों में इस समय अल्मोड़ा में ही मल्टी स्टोरी पार्किंग है। पिथौरागढ़ नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने और यातायात की समस्या पैदा होने से अब यहां पर भी मल्टी स्टोरी पार्किंग की जरूरत महसूस की जा रही है। हालांकि एक पार्किंग स्थल नगरपालिका जिला अस्पताल के पास तैयार कर रही है लेकिन मल्टी स्टोरी पार्किंग को देवसिंह मैदान के पास बनाया जाएगा। उत्तराखंड टूरिज्म के प्रोजेक्ट इंजीनियर सुरेश पंत ने बताया कि मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम जल्दी शुरू होगा और इसे वर्ष 2016 में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मल्टी स्टोरी पार्किंग में सैकड़ों वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए प्रारंभिक सर्वे और नक्शे को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन