{"_id":"64a9a6b4ee97736ecf0fe6c9","slug":"wildlife-harmed-mangoes-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1595-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वन्यजीवों ने आम को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वन्यजीवों ने आम को पहुंचाया नुकसान
Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में बंदर और लंगूर आदि वन्यजीवों ने आम के फलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस वर्ष खोलिया गांव, बेड़ा, रसगाड़ी, गदाली, मौचोरा, बड़ीगांव, तल्ला, मल्ला बगड़ में आम की अच्छी पैदावार हुई थी। क्षेत्र के किसानों को उम्मीद थी कि आम की पौध में फल अच्छा होने से उन्हें उपज का अच्छा दाम मिलेगा लेकिन फल पकने से पहले से बंदर और लंगूरों ने फलों को नष्ट कर दिया है। भगाने पर बंदर, लंगूर काटने के लिए आ रहे हैं। जसवंत धामी, जमन सिंह, योगेंद्र पाल, पीतांबर जोशी, संजय पाल, राम सिंह बिष्ट आदि किसानों ने सरकार से वन्यजीवों को जंगल में रोकने की मांग की है। संवाद
इनसेट
गुरुमा खोलिया गांव में तेंदुए ने मारी बकरी
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलिया गांव के गुरुमा में तेंदुए ने बकरी को मार दिया है। ग्रामीण आन सिंह रावत ने बताया कि वह सुबह के वक्त गोशाला से बकरियों को जंगल को ले जा रहे थे। इस दौरान घात लगाए तेंदुए ने उनकी बकरी पर हमला कर दिया। काफी खोजबीन के बाद बकरी का सिर्फ सिर मिला। उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। संवाद