फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   WiFi in the Chinese border area, say hello no luck in India

चीनी सीमा क्षेत्र में वाईफाई, भारत में हेलो कहना भी नसीब नहीं

Wed, 31 Aug 2016 10:17 PM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 31 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
WiFi in the Chinese border area, say hello no luck in India
तिब्बत में ऐसी शानदार रोड में सफर करते हैं कैलास यात्री - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा और सीमांत इलाकों को बफर जोन के रूप में विकसित करने के दावों को धरातल पर कितना उतारा जा रहा है यह कैलास यात्रियों के अनुभवों से भी सामने आ रहा है। हाल यह है कि सीमांत इलाकों में चीनी क्षेत्र वाई फाई हो चुका है और भारतीय इलाकों में हेलो कहने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। पिछले सात साल में चीन सीमा तक सड़क पहुंचा चुका है और भारतीय क्षेत्र में 58 किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ता है। 

विज्ञापन


कैलास यात्रा के लिए इस बार 18 दलों को स्वीकृति दी गई थी। अब यहां पहुंचे 16वें दल के यात्रियों का यात्रा का अनुभव बता रहा है कि सीमा पर दोनों देशों की गतिविधि में क्या अंतर है। तीर्थ यात्री गाजियाबाद के संजीव त्यागी के मुताबिक कैलास मानसरोवर के नजदीक डोलमा पास तक जीप चलती है। कपूरथला पंजाब के यात्री विनोद कुमार के मुताबिक परिक्रमा समेत चीन में केवल 46 किमी पैदल चलना पड़ता है। भारतीय क्षेत्र में 58 किमी की दूरी तो सीमा तक पहुंचने में तय करनी पड़ती है।  
विज्ञापन

यह तब है जबकि चीन सीमा तक सड़क बनाने का काम भारत में वर्ष 1991 से चल रहा है। 85 किमी लंबी सड़क को वर्ष 2014 तक बनाने का लक्ष्य था। भारतीय क्षेत्र में धारचूला से आगे गर्बाधार से छियालेख तक 28 किमी हिस्से में सड़क खोदने का काम शुरू नहीं हुआ है। नाभीढांग से लिपुलेख दर्रे तक सात किमी हिस्से में सड़क नहीं बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल निवासी रिटायर्ड कमांडर एमआर शर्मा बताते है कि वह वर्ष 2009 में भी कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए थे, तब तिब्बत में भी संचार सेवा खस्ताहाल थी। फोन करने के लिए चीन के डाकघरों में जाना पड़ता था। इस बार चीन की सीमा पर प्रवेश करते ही वाईफाई की सेवा मिलने लग गई। 


नाथुला से बेहतर लिपूपास रूट
16वें दल के यात्री लिपूपास को कैलास मानसरोवर दर्शन के लिए बेहतर मानते हैं। यात्रियों का कहना था कि लिपूपास से होकर जाने में ऊं पर्वत, नारायण आश्रम, जागेश्वर धाम दर्शन का लाभ मिलता है। यह इलाका काफी खूबसूरत है। नाथुला दर्रे से वाहनों के जरिए सीधे चीन में प्रवेश हो जाता है। यात्री नारायण आश्रम वाली सड़क को दुरुस्त न रखने से नाराज दिखे। नारायण आश्रम जाने वाली सड़क बंद होने से इस साल 18 दलों में से केवल 6 दल नारायण आश्रम के दर्शन कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed