फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   White and Mdkini world of birds in the valley show

गोरी और मदकिनी घाटी में दिखा पक्षियों का संसार

Thu, 02 Mar 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 02 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
White and Mdkini world of birds in the valley show
ब्ल्यू कैपेड रॉक थ्रश पक्षी - फोटो : अमर उजाला

बर्ड वाचिंग कैंप बृहस्पतिवार से गोरी और मदकिनी घाटी में शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को इस अभियान में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मदकोट के 28 छात्र और 14 छात्राओं को भी शामिल किया गया। पक्षियों का संसार देखकर बच्चे खासे उत्साहित हो गए। मोनाल संस्था यह कैंप चला रही है। गोरी, मदकिनी घाटी के साथ-साथ रोपड़ गांव के जंगलों में भी पक्षियों की खोज की गई।

विज्ञापन


बच्चों ने लांग टेल मिनिवेट, रॉक बुटिंग, ब्ल्यू फ्रोंटेड रेड स्टार्ट, ग्रे हेडेड, कैनेरी फ्लाई कैचर, एशियाई बेरिड ओलेट, फेनटेल, ब्ल्यू कैपेड रॉक थ्रश, सकेली ब्रेस्टड वुडपैकर जैसी पक्षियों के बारे में जानकारी हासिल की। इनमें से अधिकांश पक्षी नदी के किनारे जलजीवों का शिकार करते हैं। गर्म घाटी वाले इस इलाके में कई रंग-बिरंगे पक्षी दिखते हैं। पिछले वर्ष भी गोरी और मदकिनी घाटी में बर्ड वाचिंग कैंप चलाया गया था। तब भी कई बच्चे इसमें शामिल हुए। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि पक्षियों के प्रति लोगों की संवेदनाएं बढ़ रही हैं। बच्चे सिर्फ किताबों में ही पक्षियों के बारे में पढ़ रहे थे। अब उनको पक्षियों से साक्षात्कार का मौका मिला है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश भंडारी ने कहा कि यह कैंप बच्चों का ज्ञान बढ़ाने वाला है। बृहस्पतिवार को कैंप के संचालन में शिक्षक पुष्कर आर्या, दीपक कोटाल, केदार पांगती आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


मोनाल संस्था ने कुछ अन्य इलाकों में बर्ड वाचिंग कैंप चलाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पक्षियों के स्वभाव के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही हैं। बाकायदा इस पर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कैंप की गतिविधियों को इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि दुनिया के लोग इस क्षेत्र की खासियत के बारे में जान सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed