फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When will the flight from Dehradun start and when will the plane reach Pithoragarh?

Pithoragarh News: कब शुरू होगी देहरादून से उड़ान, कब पिथौरागढ़ पहुंचेगा विमान

Sun, 28 Sep 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
When will the flight from Dehradun start and when will the plane reach Pithoragarh?
पिथौरागढ़। देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच संचालित विमान सेवा एक साल बाद ही बंद होने से सीमांत के लोगों को झटका लगा है। बीते 14 दिन से विमान सेवा बंद है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद भी कम है। फ्लाई बिग अब अपना विमान नहीं उड़ाएगी। अब नई कंपनी की तरफ से विमान संचालित करने की बात हो रही है।
विज्ञापन

देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सितंबर 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। यह सेवा दुर्गम जिले के लोगों के साथ ही पर्यटकों को काफी रास आ रही थी लेकिन यह सेवा एक साल में ही जवाब दे गई। जानकारी के मुताबिक, फ्लाई बिग कंपनी ने इस सेवा को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब नई कंपनी इस रूट पर विमान का संचालन करेगी।
विज्ञापन

कब तक विमान देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचेगा, इसका किसी को पता नहीं है। वहीं, करीब एक से दो महीने पहले किए गए टिकट भी कैंसिल हो रहे हैं इससे सीमांत के लोग परेशान हैं। अब जिले के लोगों को बदहाल सड़क से देहरादून आवाजाही करने के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दीपावली पर घर लौटे रहे प्रवासियों को होगी दिक्कत
दरअसल, दीपावली पर देहरादून से पिथौरागढ़ और यहां से अन्य शहरों के लिए जाने वाले प्रवासियों ने विमान सेवा का टिकट बुक किया है। बुकिंग करने वाले नगर के अंकुर ने बताया कि उनके संस्थान से दीपावली के लिए 20 से अधिक टिकट बुक हुए हैं। यह तय है कि दीपावली तक नया विमान नहीं उड़ेगा। ऐसे में प्रवासियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
कोट
विमान सेवा के नाम पर सीमांत के लोगों को सरकार धोखा देते आ रही है। अब देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा बंद कर दी गई है। न ऑलवेदर सड़क ठीक है और न विमान उड़ेगा। ऐसे में सीमांत के लोगों को दिक्कत होगी, इसकी जिम्मेदार सरकार है। - अंजू लुंठी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
--
विमान सेवा बंद नहीं हुई है सिर्फ कंपनी बदली है। नई कंपनी के साथ करार की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही विमान सेवा संचालित होगी। सरकार सीमांत जिले के विकास और यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर है। - गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा

--
देहरादून रूट पर विमान सेवा बंद है। अब नई कंपनी विमान का संचालन करेगी, ऐसी जानकारी है। उम्मीद है जल्द विमान सेवा शुरू होगी। - डॉ. दीपक सैनी, एयरपोर्ट मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed