{"_id":"68b877d0e136e98f610a43fe","slug":"when-the-weather-cleared-a-helicopter-reached-the-villages-to-pick-up-the-patients-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-132066-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम खुला तो मरीजों को लेने गांवों में पहुंचा हेलिकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम खुला तो मरीजों को लेने गांवों में पहुंचा हेलिकॉप्टर
Wed, 03 Sep 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
कनार की बीमार महिला को हेलीपेड ले जाते परिजन। स्रोत : ग्रामीण
धारचूला/पिथौरागढ़। खराब मौसम और सड़कें बंद होने से इलाज के लिए नहीं जा पा रहे अलग-अलग गांवों के 10 ग्रामीणों को प्रशासन की पहल पर हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। दो महिलाओं को पिथौरागढ़ जबकि आठ अन्य बीमार ग्रामीणों को धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया।
सीमांत के अति दुर्गम ग्राम पंचायत कनार के लिए सड़क नहीं है। गांव की तारा देवी पत्नी प्रताप सिंह (55) चार दिन से बुखार से पीड़ित थीं। मौसम के लगातार खराब होने के कारण उन्हें डोली में बरम तक पहुंचाना कठिन हो रहा था। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने प्रशासन से हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया। बुधवार को मौसम साफ होने पर हेलिकॉप्टर कनार गांव पहुंचा। यहां से तारा देवी को पिथौरागढ़ भेजा गया। इसी तरह धामीगांव निवासी सरुली देवी को भी हेली से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया।
इसके अलावा हरुली देवी और प्रेमा देवी को तीजम से धारचूला, सावित्री देवी को धारपांगू से धारचूला, पदम सिंह को खेला से धारचूला, लछिमा देवी और प्रेम सिंह को भैंती से धारचूला, जय सिंह को बुंगबुंग से धारचूला और देव सिंह को कोकलखेत से धारचूला हेलीपैड पहुंचाया गया। इन सभी मरीजों को संयुक्त अस्पताल धारचूला में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
बच्चों के इलाज के लिए घर भेजी गई थी चिकित्सा टीम
धारचूला। धारचूला के एसडीएम जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर चिकित्सा टीम को एक सितंबर को ही गांव भेजा गया था। टीम ने छोटे बच्चों की जांच कर दवाएं दी थीं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मौसम खुलने पर हेलिकॉप्टर से बीमार ग्रामीणों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से दो मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया जबकि आठ को धारचूला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद