फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When the application was not heard, the public roared on the streets.

मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों ने निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
When the application was not heard, the public roared on the streets.
मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को गंगोलीहाट में जन आक्रोश रैली निकालते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। मणकनाली से सुरखाल पाठक तक सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने शासन- प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

मंगलवार को पोस्ट ऑफिस लाइन के पास जमा ग्रामीण ग्रामीण जुलूस की शक्ल में नगर की विभिन्न गलियों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान आयोजित सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि 151 दिन तक क्रमिक अनशन और उसके बाद लगातार आमरण अनशन करने के बाद भी शासन उनकी एकमात्र मांग को पूरा करने में नाकाम रहा है। इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए कहा की राज्य में शासन करने वाली पार्टियों का बहिष्कार कर उनको जनता की ताकत दिखानी पड़ेगी। वहां विक्रम सिंह, ललित सिंह, केशर सिंह, राजेंद्र सिंह, किशन सिंह भंडारी, कमला देवी आदि थे।
विज्ञापन

बुजुर्ग पार्वती देवी बोली, अन्याय कर रही है सरकार
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। ग्रामीणों के जुलूस में 78 वर्षीय पार्वती देवी नारे लगाते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा कि जुलूस में शामिल होने के लिए डोली में बैठकर गंगोलीहाट बाजार पहुंची हैं। उन्होंने कहा की सरकार सड़क की मांग नहीं मानकर उनके क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य में आई गिरावट
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। मणकनाली-सुरखाल पाठक सड़क निर्माण की मांग को ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी रहा। आंदोलनकारी केदार सिंह और गोपाल सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद उन्हें आंदोलन से उठा दिया है। अब केशर सिंह और नारायण सिंह आमरण अनशन में बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed