फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welfare Association Welcomes Union President

रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया

Sun, 20 Jan 2019 12:14 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  धारचूला (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो  धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sun, 20 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Welfare Association Welcomes Union President
धारचूला में रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
 रं कल्याण संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष विशन सिंह बोनाल और दिलिंग दारमा सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह सेलाल के रं म्यूजियम में पहुंचने पर संस्था की धारचूला इकाई और म्यूजियम टीम ने स्वागत किया।
विज्ञापन


रं कल्याण संस्था के स्थानीय अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, देवकृष्ण फकलियाल ने बोनाल, सेलाल और संस्था के केंद्रीय महासचिव डॉ. विक्रम रौंकली को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। केंद्रीय अध्यक्ष विशन सिंह बोनाल ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर संस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही संस्था को मजबूत करने के लिए वन डे इनकम देने और लाइफ टाइम सदस्यता बढ़ाने सहित कई विषयों में चर्चा की गई। बताया कि भारत सरकार की सिक्योर हिमालय योजना में दारमा, व्यास और चौदास घाटी के तीन हजार मीटर से ऊपर ऊंचाई वाले उच्च हिमालयी इलाकों को लिया गया है। इन इलाकों में जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण के साथ आसपास के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस सिक्योर हिमालय योजना में बोनाल भी एक विशेषज्ञ के तौर में कार्य कर रहे हैं। रं कल्याण संस्था को इस योजना में शामिल किया गया है। स्वागत करने वालों में संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल, महिमन ह्यांकी, अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महासचिव डॉ विक्रम सिंह रौंकली, डीके फकलियाल पिथौरागढ़ शाखा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बुदियाल, हनुमान नबियाल, पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल, प्रेमावती कुटियाल, दीपक रौंकली, बिंदु रौंकली, अंजू रौंकली, उर्मिला गुंज्याल, मोहन ततवाल, दिनेश गर्ब्याल, रितेश गर्ब्याल आदि  मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed