{"_id":"6673208178324c832b0ad90c","slug":"welcome-of-the-13th-group-of-adi-kailash-yatris-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114553-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों के 13वें दल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों के 13वें दल का स्वागत
Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के 13वें दल का स्वागत किया गया। इस दौरान निगम कर्मियों ने यात्रियों को फूलमाला पहनाई और जूस पिलाया।
बुधवार को केएमवीएन कर्मियों ने पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों का स्वागत किया। यात्री यहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर शहीद स्मारक स्थल पहुंचे। यहां शहीदों के नाम एक दीया जाकर श्रद्धांजलि दी। दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। प्रत्येक यात्री को कालापानी, नाभीढांग और ज्योलिंगकांग में पौधरोपण के लिए भोजपत्र के पौधे भेंट किए। यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गंदगी नहीं फैलाने और वहां पड़े कूड़े को नीचे लाकर निस्तारण करने की शपथ दिलाई। दिनेश गुरुरानी ने बताया कि 12वें यात्री दल ने आदि कैलाश के दर्शन के 14 हजार फुट में पौधरोपण किया।