फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome of Minister Bishan Singh Chufal

धारचूला में कैबिनेट मंत्री चुफाल का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Welcome of Minister Bishan Singh Chufal
धारचूला में बिशन सिंह चुफाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का कई जगह स्वागत किया गया। चुफाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने को कहा। बताया कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री चुफाल का कालिका, जौलजीबी, किमखोला, बलुवाकोट, छारछुम, कालिका, गलाती में स्वागत किया गया। चुफाल ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2022 विस चुनाव में काफी कम समय बचा है। कहा कि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आपदा में ध्वस्त पुलिया और रास्ते सुधारे जाएंगे।
क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद, कृष्णा गर्ब्याल, महिमन कन्याल, हरीश धामी, खुशाल पिपलिया, महेंद्र बुदियाल, राजेंद्र नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरम पहुंचे क्षेत्रवासियों ने पेयजल मंत्री को ज्ञापन देकर बरम, मेतली, कनार आदि क्षेत्र की समस्या बताई। लोगों ने मेतली की सड़क बनाकर बरम में आधार केंद्र खोलने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्कर सिंह, परिहार, प्रेम सिंह परिहार, जगदीश सिंह शामिल रहे।
वहीं कैबिनेट मंत्री चुफाल के मुनस्यारी में कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। वहां हुई सभा में मंत्री ने वर्ष 1996 के तत्कालीन मंडल अध्यक्ष स्व. हीरा सिंह पांगती को भी याद किया।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर दरियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रुकम बिष्ट, कविंद्र सिंह देवली, महिमन कन्याल, खुशाल सिंह पिपलिया, विजय राणा, दीपा पांगती, अशोक नबियाल, रुद्र सिंह पंडा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed