{"_id":"616339db8ebc3e05f212542a","slug":"weight-dropped-but-pooran-is-not-ready-to-give-up-pithoragarh-news-hld4409761194","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन गिरा लेकिन हटने के लिए तैयार नहीं पूरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन गिरा लेकिन हटने के लिए तैयार नहीं पूरन
विज्ञापन
आमरण अनशन स्थल में जिले के समर्थन में धरना देते बच्चे और बुजुर्ग।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पूरन बोरा के वजन में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद भी पूरन आमरण अनशन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। रविवार को बच्चों ने धरना देकर अपने बेहतर भविष्य के लिए डीडीहाट को जिला बनाने की मांग की।
आंदोलन के दसवें दिन डॉ. बीएस मेहरा ने पूरन बोरा और प्रकाश बोरा का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरन बोरा से आमरण अनशन खत्म करने की अपील की लेकिन उन्होंने जिला बनाने की मांग को दोहराते हुए आमरण अनशन छोड़ने से मना कर दिया। डॉ. मेहरा ने बताया कि पूरन का वजन तीन से चार किलो कम हो गया है। रक्तचाप भी घट रहा है। वहीं प्रकाश बोरा का वजन भी दो किलो से अधिक घट गया है। प्रदर्शन करने वालों में दान सिंह कन्याल, खड़क सिंह बोरा, राजेंद्र बोरा, राजू सिंह, मोहन सिंह मर्तोलिया, शेर सिंह चुफाल सहित आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
15 अक्तूबर से ग्रामसभाओं से लोग पहुंचेंगे डीडीहाट
जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक लवि कफलिया ने कहा कि जिले के गठन के लिये यह आंदोलन निर्णायक आंदोलन होगा। 15 अक्तूबर के बाद आंदोलन को तेज करने के लिए ग्राम सभाओं की टीमें आंदोलन को समर्थन देने के लिए डीडीहाट पहुंचेंगी। वहीं जिला बनाओ संघर्ष समिति शीघ्र ही तिरंगा यात्रा, साइकिल यात्रा, पैदल यात्रा के माध्यम से भी जिला बनाने के लिए संपर्क अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
देवताओं को पत्र भेजकर लगाई गुहार
डीडीहाट। जिले की मांग को लेकर पूर्व सैनिक खड़क सिंह बोरा ने उत्तराखंड के सभी देवताओं को जिले की मांग को शीघ्र पूर्ण करने की अपील की है। खड़क सिंह बोरा ने बताया कि उन्होंने 15 अगस्त 2011 को बने जिले को अस्तित्व में लाने के लिए उत्तराखंड के चारों धाम सहित स्थानीय देवी देवताओं से भी गुहार लगाई है। इसके लिए हर मंदिर के पते पर डाक विभाग से एक गुहार पत्र भेजा गया है।