{"_id":"6a84935d431a5ae4c00e55ff","slug":"waterlogging-in-fields-house-faces-looming-threat-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-143256-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खेतीखान में जलभराव, मकान पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खेतीखान में जलभराव, मकान पर मंडरा रहा खतरा
Tue, 18 Aug 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के खेतीखान बाजार क्षेत्र में कलवर्ट बंद होने से बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है। पानी रास्ते से होकर आसपास के घरों और खेतों की ओर बह रहा है। इससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और एक मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय निवासी नवीन चंद्र ने बताया कि कलवर्ट बंद होने के कारण बारिश का पानी सामान्य निकासी मार्ग से नहीं निकल पा रहा है। लगातार पानी बहने से घर के आसपास की जमीन प्रभावित हो रही है। मकान के पास पानी के बहाव के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कलवर्ट की सफाई कर पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। इससे मकान की नींव और आसपास की जमीन को नुकसान पहुंचने की आशंका है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कलवर्ट की सफाई कर जल निकासी सुचारु कराने की मांग की है।