फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water was found on the sixth day of the launch, that too dirty

लोकार्पण के छठे दिन मिला पानी, वह भी गंदा

Thu, 19 Apr 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Water was found on the sixth day of the launch, that too dirty
पानी की किल्लत के चलते खाली बर्तन लिए खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

सीएम के लोकार्पण के छठे दिन आखिरकार नवनिर्मित आंवलाघाट योजना से पानी मिल ही गया। हालांकि, लाइनों में जंग के चलते नलों में गंदा पानी आया। इस कारण लोगों ने इस पानी का इस्तेमाल नहीं किया। वहीं, सिर्फ एक ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करने से शहर के अन्य हिस्सों पर पेयजल संकट बरकरार रहा। जल संस्थान को प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से आपूर्ति करनी पड़ी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आंवलाघाट से सवा लाख लीटर पानी लिया गया। जल संस्थान ने इस पानी से लोनिवि जोन में आपूर्ति की, लेकिन लाइनों में जंग के चलते लोनिवि जोन के घरों और स्टैंडपोस्ट में गंदा पानी आया। एक बार फिर गंदा पानी आने से खड़कोट, सेरा, लिंठ्यूड़ा, घंटाकरण, बैंक रोड, सिल्थाम आदि क्षेत्रवासी आशंकित हो गए। उन्होंने इस पानी का पीने में इस्तेमाल ही नहीं किया। इस बीच गंदा पानी आने पर जल संस्थान ने भी आंवलाघाट योजना से और पानी लेने से हाथ पीछे खींच लिए।
विज्ञापन


इधर, नवनिर्मित पेयजल योजना से आपूर्ति सुचारु न होने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में समस्या बरकरार रही। क्षेत्रवासियों को मांग की तुुलना में 50 फीसदी पानी ही मिल पाया। नगर के डिग्री कॉलेज, सरस्वती विहार, पांडेगांव, जीआईसी रोड, सिमलगैर, जगदंबा कालोनी के साथ ही विण, दौला, बजेटी में पानी की समस्या हुई। नलों से पर्याप्त पानी न आने पर क्षेत्रवासियों को नौलों, धारों और स्टैंडपोस्ट से पानी ढोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजे, लेकिन नाकाफी साबित हुए। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार ने बताया कि जल निगम पेयजल लाइनों की सफाई करा रहा है। इसके चलते आंवलाघाट से आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। पहले दिन थोड़ा पानी लिया गया। लाइनों में जंग आदि के चलते नलों में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। आंवलाघाट के पानी में आयरन की मात्रा ज्यादा पाई गई। हालांकि उन्होंने पानी को साफ बताया।


ग्रामीण क्षेत्रों में गहराया संकट 
पेयजल की कमी के चलते नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी संकट गहरा गया है। नगर से सटे पर्यटक स्थल चंडाक क्षेत्र में छेड़ा, दिगतोली में पानी की समस्या गहरा गई है। जाजरदेवल से आगे सल्मोड़ा में भी पानी का संकट बना है। पेयजल योजनाओं के डिस्चार्ज में कमी आने और गर्मी के साथ ही मांग बढ़ने से दिक्कत आई है। बृृहस्पतिवार को जल संस्थान ने प्रभावित गांवों में टैंकरों से आपूर्ति की। हालांकि भारी मांग को देखते हुए वैकल्पिक आपूर्ति नाकाफी रही। ग्रामीणों को आसपास के जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed