{"_id":"64a70d6f53d3512232cddf0be9cecf90","slug":"water-the-villagers-to-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तहसील के घरूड़ी से लेकर दिगतोली तक बनी पेयजल योजना में बरती गई धांधली और गांव में हुए गंभीर पेयजल संकट के खिलाफ क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि गांव का पेयजल संकट दूर नहीं किया गया तो क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि जूनियर इंजीनियर हेमंत फुलारा ने योजना का निरीक्षण किया था। तब यह पाया गया कि योजना से अवैध कनेक्शन जारी किए गए हैं। इन अवैध कनेक्शनों में तो पानी चल रहा है लेकिन आम उपभोक्ता परेशान है। श्री बोहरा ने कहा कि योजना की लाइन कई जगह टूटी है। पानी का रिसाव हो रहा है। पंपिंग होने के बावजूद मुख्य टंकी में पानी नहीं पहुंच रहा है। टंकी में भी लीकेज है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही से यह समस्या पैदा हुई है।
अब गांव के लोग लगातार आंदोलन करेंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने आश्वासन दिया है कि पेयजल योजना की खामियों को दूर किया जाएगा। प्रदर्शन में राहुल पाठक, महेश पाठक, कमलेश वल्दिया, हरीश सिंह रावत, विक्रम वाल्मीकि, राजेंद्र प्रसाद, अशोक उपरारी, रवि पांडे, मनोज कन्याल, अमित कुमार, टीएन पाटनी, दीपक राम, नवीन राम, दिल राम समेत तमाम लोग थे। गर्मी का सीजन शुरू होते ही गांव में पेयजल की गंभीर किल्लत होने लगी है। लोग अभी से भारी परेशानी में हैं।