फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water problem of 50 families will soon be solved

Pithoragarh News: पुलिस लाइन के 50 परिवारों की जल्द दूर होगी पानी की समस्या

Fri, 08 Dec 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Water problem of 50 families will soon be solved
पिथौरागढ़। नगर के पुलिस लाइन स्थित 50 परिवारों को शीघ्र पेयजल कनेक्शन मिलेंगे। क्षेत्र के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। अब यहां के लोगों को हैंडपंप या नौले धारों से पानी लाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर के पुलिस लाइन क्षेत्र के लोगों के लिए अभी तक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते लोगों को हैंड पंप या फिर दूर दराज में स्थित परंपरागत स्रोतों से पानी की आपूर्ति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। अधिक बारिश होने पर हैंडपंपों से दूषित पानी आने के चलते तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां निवास करने वाले 50 से अधिक परिवार लंबे समय से पाइप लाइन बिछाने की मांग कर रहे थे। पुलिस परिक्षेत्र से लाइन बिछाने की योजना के चलते जल संस्थान को भी एनओसी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कोई सुनवाई नहीं होने पर इस मामले को आरटीआई कार्यकर्ता लक्ष्मी दत्त जोशी ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में भी शिकायत की थी। लगातार मांग करने के बाद जल संस्थान ने पानी की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। पाइप लाइन बिछने के बाद यहां के लोगों को घर-घर संयोजन मिल सकेंगे। लंबे संघर्ष के बाद पानी की योजना का निर्माण होने से लोगों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस लाइन के समीप निवास करने वाले परिवारों के लिए पेयजल आपूर्ति करने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। योजना का काम पूरा होते ही संयोजन वितरित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed