फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water of Mahakali above the warning mark

महाकाली का पानी चेतावनी के निशान से ऊपर

Sun, 16 Jul 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Water of Mahakali above the warning mark
धारचूला में उफान पर बह रही महाकाली - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश से महाकाली का पानी बढ़ रहा है। रविवार को महाकाली ने चेतावनी के निशान को पार कर लिया है। अब यह खतरे के निशान के करीब पहुंचने वाली है। लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए नदी के किनारे स्थित आबादी के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि वह नदी के किनारे जाने का प्रयास न करें।

विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने रविवार सुबह 11.54 बजे जारी अलर्ट में कहा कि महाकाली के पानी ने चेतावनी का निशान पार कर लिया है। महाकाली का चेतावनी का निशान 889 मीटर पर है, लेकिन सुबह के समय नदी का जलस्तर 889.15 मीटर पर पहुंच गया। इसे देखते हुए धारचूला, कालिका, गोठी, बलुवाकोट, नया बस्ती, जौलजीबी, खोतिला, पीपली, तालेश्वर, अमतड़, रणवा, डौड़ा, झूलाघाट, कुलागाड़, चैतलकोट, जोशीखेत, ऐलागाड़, निगालपानी, तवाघाट, सांवलीसेरा के लोगों से सजग रहने को कहा गया है। महाकाली अब खतरे के निशान के करीब पहुंच रही है। महाकाली में खतरे का निशान 890 मीटर पर है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लोगों से अपील की कि नदी के किनारे खुद या जानवरों को लेकर जाने का प्रयास न करें। सभी राजस्व पुलिसकर्मियों, महाकाली के किनारे स्थित थानों और एसएसबी की अग्रिम चौकियों से कहा गया है कि स्थिति पर बराबर नजर रखें। यदि कोई व्यक्ति नदी के किनारे जाने का प्रयास करे तो उसे तत्काल रोका जाए। कुछ गांवों के लोग अपने जानवरों को चराने और पानी पिलाने के लिए नदी के किनारे तक ले जाते हैं। फिलहाल इससे गंभीर खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-43.0 एमएम
बेड़ीनाग-27.0 एमएम
मुनस्यारी-39.0 एमएम
गंगोलीहाट-30.0 एमएम
डीडीहाट-35.0 एमएम
धारचूला-30.0 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed